वाराणसी में ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सपा कार्यकर्ताअों का हंगामा।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के ज़िलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि कल वाराणसी के काउंटिंग कर्मचारियों की एक कॉलेज में ट्रेनिंग है। उसके लिए 20 EVM मशीनें ले जाई जा रही थी। उसे एक छोटी गाड़ी में सवार कुछ लोगों द्वारा रोका गया। उन लोगों में यह भ्रम हुआ कि कहीं ये वो EVM मशीनें तो नहीं हैं।
ये EVM और वो EVM आपस में एक दूसरे से जुड़े हुए नहीं है। सभी चीज़ें स्पष्ट कराई जा रही है। हमने अब निर्णय लिया है कि कल जो कर्मचारियों की काउंटिंग ट्रेनिंग है, उसे बिना EVM के ही करवा दी जाएगी।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर वाराणसी के ज़िलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि बाद में यहां भीड़ हो गई थी। सभी अधिकारियों ने उन्हें समाझाया। अब सभी पार्टियों के प्रत्याशियों और अध्यक्षों को बलुाया गया है कि आप सभी स्पष्ट कर लीजिए कि जो EVM ले जाई जा रही थी वह सभी ट्रेनिंग के लिए थी।
चुनाव में उपयोग की गई ईवीएम स्ट्रांग रूम में सीआरपीएफ के कब्जे में सीलबंद हैं। सीसी कैमरों की निगरानी में हैं। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।