फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से आरटीओ में नहीं बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस, एक मई तक के लिए रोका लाइसेंस से जुड़ा काम

Thu, 22 Apr 2021 08:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

तेजी से बढ़ रहे कोरोना संकट के बीच परिवहन विभाग ने लिया निर्णय, 15 मई के बाद मिलेगा स्लाट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में  तेजी से बढ़ रहे कोरोना संकट के बीच परिवहन विभाग में ड्राइविंग लाइसेंस के काम को एक मई तक रोक दिया गया है। इसमें लर्निंग लाइसेंस से लेकर लाइसेंस से जुड़े सभी काम स्थगित किये गए हैं।

विज्ञापन


परिवहन आयुक्त धीरज साहू की ओर जारी आदेश को वाराणसी में 23 अप्रैल से लागू किया जाएगा। परिवहन आयुक्त ने कोविड-19 महामारी के प्रसार के रोकथाम के लिए प्रदेश के सभी जनपदीय परिवहन कार्यालय में शिक्षार्थी लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस तथा लाइसेंस संबंधी सभी सेवाओं पर रोक लगाई है। आवेदकों द्वारा 23 अप्रैल से 01 मई तक बुक कराए गए स्लाट को 15 मई से रिशिडयूलिंग किये जाने का निर्णय लिया गया है।

23 अप्रैल से 01 मई तक कार्यालय में लाइसेंस संबंधी समस्त कार्य (शिक्षार्थी लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस तथा लाइसेंस संबंधी सभी सेवाएं) स्थगित रहेंगे। एआरटीओ प्रशासन सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि लाइसेंस के लिए टाइम स्लॉट पर रोक लगा दी है। 23 अप्रैल से 1 मई तक के स्लॉट 15 मई के बाद बुलाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें