10409 सीटें आरक्षित 7256 नामांकन हुए
जिले में आरटीई के तहत इस बार 10186 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जिले में 10409 सीटें आरटीई के तहत आरक्षित की गई थीं। इसमें कुल 7256 नामांकन हुए। वहीं, आरटीई के तहत अब तक लागू नियम के अनुसार एक किलोमीटर की परिधि में विद्यालय चयन की व्यवस्था में प्रतिष्ठित विद्यालयों में प्रवेश की होड़ रहती थी। विद्यालय में अधिक और किसी में बहुत कम आवेदन आते थे। प्रक्रिया में बदलाव के बाद अब किसी एक विद्यालय में आवेदन की अधिकता नहीं होगी।