फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cough Syrup: भोला प्रसाद की 8 संपत्तियों पर नोटिस, शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर के खिलाफ शिकंजा; कार्रवाई जारी

Mon, 26 Jan 2026 01:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कफ सिरप में आरोपी शुभम जायसवाल के खिलाफ सफेमा ने कार्रवाई। सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं। वहीं, सोनभद्र और वाराणसी पुलिस ने मिलकर करोड़ों की संपत्ति जब्त की है।
विज्ञापन
शुभम के मकान पर सील का ठप्पा लगाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोडीनयुक्त कफ सिरप के आरोपी शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर भोला प्रसाद जायसवाल की अपराध से अर्जित 30.52 करोड़ की संपत्ति को सफेमा के तहत रोहनिया पुलिस ने जब्त किया। रोहनिया एसीपी संजीव शर्मा, रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह और एसआईटी ने भोला जायसवाल और उसकी पत्नी, बहू-बेटी के नाम से दर्ज आठ संपत्ति पर जब्तीकरण से संबंधित नोटिस चस्पा कराया। 

विज्ञापन


इंडियन बैंक की तीन खातों को फ्रीज कराया गया। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मड़ौली में आवासीय जमीन, शिवपुर के भरलाई में आवासीय जमीन और पिंडरा तहसील के जगदीशपुर में 67 बिस्वा कृषि योग्य जमीन, सिगरा के बादशाहबाग में दो मंजिला मकान, रामकटोरा में तीन मंजिला मकान और महमूरगंज में केबीएन प्लाजा कामर्शियल भवन पर नोटिस चस्पा किया गया। 

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने एनाउसमेंट कराया कि इस संपत्ति को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में सफेमा के तहत जब्त की है। शुक्रवार को एनडीपीएस एक्ट के तहत कोर्ट के आदेश पर सोनभद्र के सीओ सीटी रणधीर मिश्रा और पिंडरा एसडीएम सुनीता देवी ने जब्तीकरण का नोटिस चस्पा कराया था। 

रांची स्थित शैली ट्रेडर्स के जरिये प्रहलाद घाट के कायस्थ टोला निवासी भोला प्रसाद और उसके बेटे 75 हजार के इनामी शुभम जायसवाल ने एबाॅट कंपनी और एस्कुफ कंपनी के कोडीनयुक्त कफ सिरप की खरीद और बिक्री की है। यूपी, बिहार से लेकर बांग्लादेश तक कफ सिरप की तस्करी की गई।
विज्ञापन

दिवेश, आकाश समेत अन्य की संपत्तियां भी होंगी जब्त : कफ सिरप में आरोपी शुभम जायसवाल, खोजवा के दिवेश जायसवाल, मैदागिन के गोलघर निवासी आकाश पाठक, जौनपुर निवासी विकास सिंह, सोनिया के अमित जायसवाल, औसानगंज के मनोज यादव की संपत्तियां भी पुलिस जब्त करेगी। कोर्ट में इसकी प्रक्रिया चल रही है। 28 जनवरी को कोर्ट में संपत्ति जब्तीकरण मामले की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें