फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण हिंदू जागरण का बड़ा उदाहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव। विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना दिवस के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता काशी प्रांत के प्रचारक रमेश ने कहा कि देश के अंदर की विघटनकारी शक्तियों से लड़ते हुए भी संघ ने देश भक्ति के मार्ग को अपनाकर देश बचाने का काम किया है। बड़ागांव के जिला संघ कार्यालय के ठीक सामने राजकीय कन्या पाठशाला में शस्त्र पूजन के साथ भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन

प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि हिंदू जागरण मंच सेवकों के प्रयास से अंत तक परम पवित्र पावन मर्यादित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म भूमि पर भव्य मंदिर बनने जा रहा है। यह हिंदू जागरण का सबसे बड़ा उदाहरण है जो कि बड़े ही आश्चर्य भाव से पूरा विश्व देख रहा है और दर्शन करने का अभिलाषी है।
उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों ने खेल के माध्यम से देश का नेतृत्व किया और कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक राष्ट्र का सपना पूरा किया। देश भक्ति के भाव के साथ साथ धर्म भक्ति का भाव भी संघ ने भरने का काम किया है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के कर्मों सिद्धांतों पर हम सब को चलने की जरूरत है। भगवान राम किसी एक पंथ के नहीं है। राम जन्मभूमि की यह लड़ाई 493 वर्षो से लंबित थी। जिसमें लगभग चार लाख लोगों ने इस लड़ाई में अपनी आहुति दे दी। लेकिन वर्तमान परिदृश्य में निश्चित ही पूरे विश्व में भारत जगतगुरु बनने की राह में अग्रसर है। प्रांत प्रचारक ने कहा कि विजयादशमी हिंदू समाज के लिए परम सौभाग्य का दिन है। शक्ति पूजा के दिन के साथ-साथ समाज को संगठित करने की प्रेरणा देता है। इस दौरान जिला प्रचारक बृजेश, जिला संघचालक आनंद प्रकाश दुबे, जिला कार्यवाह सुरेंद्र और अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें