देश सेवा के लिए छोड़ी अच्छी नौकरी
आरएसएस संगठन से युवाओं को जोड़ने के लिए तेजी से कार्यक्रम कर रहा है। आईआईएम लखनऊ से पीएचडी कर चुके शिवेश्वर भी संघ से जुड़ गए हैं। वह देश सेवा के लिए बड़ी कंपनियों की अच्छी नौकरी छोड़ चुके हैं।
वह संघ के शीर्ष नेतृत्व के साथ संघ का प्रचार, डिजिटल का काम, राम मंदिर निर्माण का काम आदि देख रहे हैं। बैठक में रजत ने युवाओं से संघ से जुड़ने और 10 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। व्यापारी और काशी दर्शन के प्रमुख अभिषेक मोरोलिया ने सभी का रुद्राक्ष की माला पहनाकर और चंदन उपहार देकर स्वागत किया।