फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी आएंगे संघ प्रमुख: शाखा में जाएंगे मोहन भागवत, सामूहिक विवाह कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा; तैयारियां तेज

Fri, 21 Mar 2025 03:34 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वे वाराणसी में आयोजित कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अप्रैल में संघ प्रमुख का तीन दिवसीय प्रवास काशी में होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत काशी प्रवास के दौरान प्रात: और सांध्यकालीन शाखाओं पर जाएंगे। इस दौरान वे अक्षय तृतीया पर 30 अप्रैल को शंकुलधारा में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वर-वधुओं को आशीर्वाद देंगे। इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों में भी जाएंगे।

विज्ञापन


संघ से जुड़े लोगों के अनुसार हर तीसरे साल संघ प्रमुख का प्रवास कार्यक्रम होता है। इसी के तहत यह आयोजन होने जा रहा है। मोहन भागवत काशी के अलावा देवरहा बाबा आश्रम मिर्जापुर, सोनभद्र स्थित वनवासी समाज कल्याण आश्रम और गाजीपुर स्थित हथियाराम मठ भी जाएंगे। 

प्रवास के दौरान वे देश और समकालीन बातों पर संदेश देंगे। इस दौरान प्रदेश और आसपास के जिलों से संघ से जुड़े सदस्य आएंगे। उनके आगमन को लेकर संघ में हलचल शुरू हो गई है।
विज्ञापन


पिछले दिनों मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने शंकुलधारा पोखरे में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों को बेहतर करने के निर्देश दिए थे। इसके पूर्व पथ संचलन का भी कार्यक्रम होगा। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर 30 मार्च को पथ संचलन के दौरान भी शहर में उत्तर, दक्षिण, मध्य, पूरब भाग के स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें