इसके बाद एसटीएफ वाराणसी यूनिट की फील्ड टीम भी मौके पर पहुंची और अभ्यर्थी से गहनता से पूछताछ की। एसटीएफ ने आरोपित के जींस पर लिखे प्रश्नों व उत्तर का मिलान रेलवे के प्रश्नपत्र से कराया। इस दौरान प्रश्नों के उत्तर नहीं मिले। केंद्र प्रभारी सत्यप्रकाश दुबे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभ्यर्थी सत्यम यादव को गिरफ्तार किया।