फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रेन से चोरी हुआ पान मसाला बरामद, छह आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

Mon, 24 Aug 2026 03:05 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: रेलवे सुरक्षा बल रेल संपत्ति की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार तत्परता से काम कर रहा है। इसी क्रम में टीम ने ट्रेन से चोरी हुआ पान मसाला बरामद करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
आरपीएफ के गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में रेलवे सुरक्षा बल ने बड़ी कार्रवाई की है। ट्रेन के कोच से चोरी हुई रेल संपत्ति को घटना के मात्र तीन दिनों में बरामद कर लिया गया है। इस मामले में कुल छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुघ के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल रेल संपत्ति की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार तत्परता से काम कर रहा है। यह चोरी 20 अगस्त को सलेमपुर-पिवकोल स्टेशनों के बीच हुई थी। चोरी हुए सामान में बुकशुदा पान मसाला शामिल था।

चोरी का विवरण और बरामदगी
चोरी की सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भटनी में मामला दर्ज किया गया था। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, वाराणसी और सहायक सुरक्षा आयुक्त, छपरा के दिशा-निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भटनी और सीआईबी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। 23 अगस्त को चोरी की गई रेल संपत्ति के कुल छह बंडल पान मसाला बरामद किए गए, जिनकी कीमत 10,002 रुपये है। चोरी का माल ले जाने में इस्तेमाल किया गया टाटा मैजिक लोडर भी जब्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्त और टीम की भूमिका
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में राजेश कुमार, कन्हैया, संतोष दुबे, भीमबाबू, मुन्ना प्रसाद और सरजू प्रजापति शामिल हैं। मुन्ना प्रसाद चोरी के माल का खरीदार है, जबकि सरजू प्रजापति प्रयुक्त वाहन का मालिक और चालक है। इस कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भटनी और सीआईबी टीम के उप निरीक्षक उमाकांत मिश्रा, उप निरीक्षक कप्तान सिंह, उप निरीक्षक अवनीश कुमार राय, हेड कांस्टेबल रामशकल, हेड कांस्टेबल अखिलेश्वर कुशवाहा, कांस्टेबल अनुराग प्रताप सिंह और कांस्टेबल सुनील कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें