फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, बाबतपुर रेलवे स्टेशन पर बनेगी आरपीएफ चौकी

Fri, 18 Jun 2021 05:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के बाबतपुर रेलवे स्टेशन पर एक आरपीएफ पोस्ट खोलने की तैयारी चल रही है। मंडल कार्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद प्रस्तावित चौकी को स्थापित किया जा रहा है।
रेल अफसरों के अनुसार बाबतपुर रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित सुरक्षा चौकी पर एक उपनिरीक्षक समेत सात कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।

  
विज्ञापन
बाबतपुर रेलवे स्टेशन पर बनेगी आरपीएफ चौकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 रेल संपत्ति की चोरी और अपराधियों पर लगाम और शिकंजा कसेगा। आरपीएफ पोस्ट -35 को विस्तार देने के लिए वाराणसी के बाबतपुर रेलवे स्टेशन पर एक सुरक्षा चौकी खोलने की तैयारी चल रही है। मंडल कार्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद प्रस्तावित चौकी को स्थापित किया जा रहा है।

विज्ञापन


यह सुरक्षा चौकी खालिसपुर से लेकर शिवपुर तक रेल संपत्ति की निगरानी करेगी। जिसमें बिरापट्टी, बाबतपुर, पिंडरा, खालिसपुर की निगरानी हो सकेगी। फिलहाल, सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में बाबतपुर रेलवे स्टेशन पर संपत्ति की चोरी और परिचालन से जुड़े कार्य प्रभावित होते है।

यहां विषम परिस्थितियों में अथवा सुरक्षा व संरक्षा से जुड़े कार्य सुचारु रखने के लिए कैंट स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) हेड क्वार्टर को सूचना दी जाती है। बाबतपुर पहुंचने में आरपीएफ टीम को 20 से 25 किलोमीटर लंबा सफर तय करना पड़ता है। जिसकी वजह से तत्काल कार्रवाई करने में दिक्कतें आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे की सुरक्षा संबंधित बैठकों में इन बिंदुओं पर उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया। सहमति बनने के बाद मंडल मुख्यालय से प्रस्ताव मांगा गया। जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद अब इसे मूर्तरूप देने की कवायद शुरू हो गई है। रेल अफसरों के अनुसार बाबतपुर रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित सुरक्षा चौकी पर एक उपनिरीक्षक समेत सात कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (लखनऊ) अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से बाबतपुर रेलवे स्टेशन पर एक आरपीएफ चौकी खोलने की मांग आई है। जिसे जल्द शुरू कराया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें