फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रॉयल क्लब की लगातार दूसरी जीत, यूनाइटेड क्लब को 5-2 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
समीर के शानदार दो गोल की बदौलत रॉयल क्लब ने मंगलवार को हॉकी वाराणसी के तत्वावधान में हो रही पूर्व विधायक रामजीत राजभर जिला स्तरीय बालक अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता में यूनाइटेड क्लब को 5-2 गोल से हरा दिया। इसके साथ ही पूरे दो अंक प्राप्त कर लिए। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रॉयल क्लब ने अपने नाम के अनुसार खेल शुरू किया। खेल के 9 वे मिनट में समीर के माइनस पास पर रौनक ने बेहरतीन गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। छह मिनट बाद यूनाइटेड क्लब के वंश पटेल ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया।
विज्ञापन

खेल के 16वें मिनट में शिवांश ने एकल प्रयास से गोल कर रॉयल क्लब को 2-1 की बढ़त दिला दी। हाफटाइम तक यही स्कोर रहा। दूसरे हाफ में यूनाइटेड क्लब ने पुश शॉट की रणनीति अपनाई। खेल शुरू होने के दो मिनट बाद यूनाइटेड क्लब के वंश पटेल ने एक बार फिर शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया। स्कोर बराबर होने के बाद रॉयल क्लब की टीम ने अपनी रणनीति में बदलाव किया। स्कूप शॉट का बखूबी इस्तेमाल किया। 35वें और 37वें मिनट में समीर ने पुश शॉट के जरिये दो गोल कर रॉयल क्लब को 4-2 से आगे कर दिया। मैच समाप्त होने से दो मिनट पहले रॉयल क्लब के आयुष ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 5-2 कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें