फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: घर में मिला शव, बीमारी से मौत की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लक्सा क्षेत्र में मंगलवार सुबह विजय रूपानी (45) अपने घर में मृत मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लक्सा थाना प्रभारी राजू कुमार के अनुसार, विजय पांच भाइयों में एक था। हथुआ मार्केट के एक जूते की दुकान पर काम करता था। उसकी पत्नी और बच्चे लखनऊ में रहते हैं, जबकि विजय लक्सा के मकान में अकेले रहता था। जांच में सामने आया कि पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था और इसी कारण काम पर भी नहीं जा रहा था। प्लेटलेट्स काफी कम हो गया था। सोमवार को वह दवा लेकर घर आया था। मंगलवार सुबह जब दूध वाला उसके घर पहुंचा तो उसने विजय का शव घर में पड़ा देखा। पपीते के पत्ते का घोल भी रखा मिला, जिसे लोग प्लेटलेट्स बढ़ाने के घरेलू उपाय के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। बाकी
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें