फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में रूट डायवर्जन: शाम चार बजे से राजघाट पुल पर नहीं चलेंगे वाहन, योगी-हिमंत, नितिन नवीन का आगमन

Wed, 07 Oct 2026 01:27 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में कई रास्तों पर रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। राजघाट पुल और सूजाबाद की तरफ से शाम 4 बजे से सभी मालवाहक वाहनों का संचालन बंद रहेगा। 
विज्ञापन
Varanasi route diversion - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के वाराणसी आगमन को लेकर यातायात पुलिस ने बुधवार को रूट डायवर्जन किया है। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात रोका जाएगा और मार्ग बदले गए हैं। राजघाट पुल और सूजाबाद की तरफ से शाम 4 बजे से सभी मालवाहक वाहनों का संचालन बंद रहेगा। विशेश्वरगंज तिराहे पर शाम 4 बजे से चार पहिया वाहनों को मैदागिन के बजाय गोलगड्डा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 

विज्ञापन


वीवीआईपी के आगमन और प्रस्थान के समय मैदागिन चौराहे से गोदौलिया चौराहे के बीच सभी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि सुबह 11 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक डायवर्जन लागू रहेगा। 

बाबतपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसों को हरहुआ ओवरब्रिज पर जाने की अनुमति नहीं होगी। इन्हें हरहुआ रिंग रोड चौराहे से परमपुर की ओर मोड़ा जाएगा। जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ मार्ग से आने वाली बसें चांदपुर चौराहे तक आएंगी और वहीं से वापस होंगी। अमरा अखरी अंडरपास से शहर में बसों का प्रवेश सुबह 11 बजे के बाद प्रतिबंधित रहेगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

मोहनसराय अंडरपास पर सुबह 11 बजे से भारी और चार पहिया वाहनों को अखरी व रखौना की तरफ भेजा जाएगा। चांदपुर चौराहे पर भी चार पहिया और बड़े वाहनों को लोहता व परमपुर की ओर मोड़ा जाएगा। राजघाट पुल और सूजाबाद की तरफ से शाम 4 बजे से सभी मालवाहक वाहनों का संचालन बंद रहेगा। विशेश्वरगंज तिराहे पर शाम 4 बजे से चार पहिया वाहनों को मैदागिन की बजाय गोलगड्डा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें; तीन साल बाद बिना तिथि विवाद के दिवाली: ग्रह-नक्षत्रों की चाल ऐसी कि सुबह से रात तक अमावस्या; ये है शुभ मुहूर्त
विज्ञापन

ऑटो और ई-रिक्शे पर प्रतिबंध, चार प्रमुख मार्ग पर रूट डायवर्जन
एडीसीपी यातायात के अनुसार पुलिस लाइन से चौकाघाट, तेलियाबाग, मलदहिया से सिगरा, भिखारीपुर से लहरतारा तक ऑटो और ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे। चांदपुर चौराहा, अम्बेडकर चौराहा, जेपी मेहता तिराहा और सर्किट हाउस तक भी आवागमन बंद रहेगा। भोजूबीर, यूपी कॉलेज और गिलट बाजार तिराहा तक भी ये वाहन नहीं जा पाएंगे। शाम 4 बजे से लकड़ीमंडी, चौकाघाट से लहुराबीर, मैदागिन से विशेश्वरगंज तक भी ऑटो और ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे। वीवीआईपी के आगमन और प्रस्थान के समय मैदागिन चौराहा से गोदौलिया चौराहा के बीच सभी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सिगरा, रथयात्रा, मंडुआडीह और आकाशवाणी तिराहा क्षेत्र में भी वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात को मोड़ा जाएगा। यातायात को साजन तिराहा, महमूरगंज, ककरमत्ता और भिखारीपुर तिराहा की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें