मुख्यमंत्रियों के एयरपोर्ट से आवागमन के दौरान ऐसा होगा प्लान
भेल, तरना ओवर ब्रिज से गिलट बाजार चौराहा, भोजूबीर तिराहा, जेपी मेहता मार्ग से मिंट हाउस तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान गिलट बाजार से शिवपुर सेंट्रल जेल रोड से यूपी कालेज मार्ग, भोजूबीर से सिंधोरा रोड होते हुए अर्दली बाजार मार्ग, जेपी मेहता से सेंट्रल जेल मार्ग, गोलघर चौराहे से कचहरी पुलिस लाइन मार्ग की ओर, इंडिया होटल से जेएचवी मॉल होकर जाना होगा।
14 को मुख्यमंत्रियों के बरेका जाने के दौरान ऐसा होगा प्लान
मिंट हाउस से नदेसर घौसाबाद होते हुए लकड़ मंडी चौकाघाट फ्लाईओवर, लहरतारा मंडुवाडीह होते हुए बीएलडब्ल्यू भिखारीपुर मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यही स्थिति मुख्यमंत्रियों के शहंशापुर स्थित पं. दीनदयाल प्रतिमा स्मृति उपवन तक जाने के दौरान रहेगा। जिसमें सूजाबाद, पड़ाव चौराहा, 36वीं पीएसी,रामनगर चौराहा सहित टेंगरा मोड़ से अखरी बाईपास व शहंशाहपुर तक मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए विकल्प मार्ग से होकर जाना होगा। जिसके बाद आने के दौरान भी यही मार्ग प्रभावित रहेंगे।
पार्किंग स्थलों का निर्धारण
चार पहिया और दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग का भी निर्धारण किया गया है। इसमें वाहनों के पार्किंग के लिए बेनियाबाग पार्किंग, टाउनहाल पार्किंग, कंपनी बाग पार्किंग, हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के सामने, पीलीकोठी नेशनल इंटर कॉलेज, टाउन हॉल पार्किंग, और शापुरी मॉल पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।
भारी वाहनों सहित रोडवेज और प्राइवेट बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध
पीएम आगमन के दौरान शहर में 13 और 14 दिसंबर को भारी वाहनों, रोडवेज और प्राइवेट बसों को इंट्री नहीं मिलेगी। कमिश्नरेट पुलिस ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रयागराज से आने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसों को चांदपुर तक, आजमगढ़ की तरफ आने वालों को गोइठहां रिंग रोड तक, सोनभद्र से आने वाले वाहनों को टेंगरा मोड़ तक, जौनपुर से आने वाले वाहनों को बाबतपुर पुलिस चौकी तक, गाजीपुर से आने वाली वाहनों को संदहा तक और पीडीडीयूनगर से आने वाले वाहनों को पड़ाव रामनगर की ओर मोड़ दिया जाएगा।
सिर्फ पास वाले वाहनों को गोदौलिया से मैदागिन जाने की छूट
विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों के पार्किंग को छह नंबरों में बांटा गया है। इनमें से पार्किंग एक और दो में सुबह 09:30 बजे तक ही वाहनों को खड़ा करने की अनुमति होगी। मैदागिन स्थित टाउनहाल पार्किंग नंबर एक, कंपनी गार्डेन पार्किंग नंबर दो और हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के सामने पार्किंग नंबर तीन है। यहां सुबह साढ़े नौ बजे तक ही वाहन खड़े होंगे। पार्किंग नंबर एक के पास लगे वाहनों को गोदौलिया से मैदागिन जाने की अनुमति होगी। पार्किंग नंबर दो के पास लगे वाहनों को सिर्फ गोदौलिया चौराहा तक ही आना होगा। यहां से विशिष्टजन पैदल काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे। वहीं पार्किंग नंबर दो वाले वाहन यू टर्न लेकर गोदौलिया से बेनियाबाग स्थित पार्किंग में वाहन खड़ा करेंगे।
बाबतपुर, गिलट बाजार से होते हुए चौकाघाट की ओर से आने वाले वाहनों को लहुराबीर होते हुए बेनिया बाग पार्किंग में व्यवस्था की गई है। पड़ाव, कज्जाकपुरा, गोलगड्डा कालभैरव मंदिर की ओर मैदागिन आने वाले वाहन टाउन हाल पार्किंग, कंपनी बाग, हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज और पीली कोठी नेशनल इंटर कॉलेज में खड़े होंगे। वहीं सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागरराज से चांदपुर, चौकाघाट, लहुराबीर होते हुए मौदागिन पहुंचने वाले वाहनों के लिए टाउन हाल पार्किंग, हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज और कंपनीबाग में व्यवस्था की गई है।