फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: वंदेभारत एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों का रूट बदला, एक हफ्ते तक छह ट्रेनें भी निरस्त

Tue, 26 Nov 2019 10:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : google
विज्ञापन

मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन से अप-डाउन करने वाली 17 ट्रेनें एक सप्ताह तक प्रभावित रहेंगी। मंडुवाडीह-हरदत्तपुर के बीच दोहरीकरण व लोहता बाईपास लाइन के रेलवे स्टेशन पर हो रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पूर्वोत्तर रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों के मार्गों में परिवर्तन किया है। जबकि छह ट्रेनों को निरस्त भी कर दिया गया है। इसके अलावा चार ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट करते हुए पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन व वाराणसी सिटी से संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन


चार दिसंबर तक निरस्त ट्रेनों में इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह-इलाहाबाद, मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह,  बक्सर-मंडुवाडीह-बक्सर मेमू , वाराणसी सिटी-बलिया-वाराणसी सिटी, मंडुवाडीह-मुजफ्फरपुर- मंडुवाडीह बापूधाम एक्सप्रेस, मंडुवाडीह-पटना-मंडुवाडीह जनशताब्दी एक्सप्रेस शामिल है।

इन ट्रेनों का हुआ मार्ग परिवर्तन

  • 27 नवंबर से 4 दिसंबर तक 22436/22435 नई दिल्ली-वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग इलाहाबाद सिटी -माधोसिंह-मंडुवाडीह के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद-जंघई-वाराणसी के रास्ते जाएगी, इसी रूट से लोकमान्य तिलक टर्मिनस- दरभंगा पवन एक्सप्रेस भी चलेगी। 
  • 28 से 3 दिसंबर को सिकंदराबाद से चलने वाली 12791 सिकंदराबाद- दानापुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग इलाहाबाद -माधोसिंह-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग (इलाहाबाद) छिवकी-पं दीनदयाल उपध्याय रेलवे स्टेशन के रास्ते चलाई जाएगी। दानापुर से चलने वाली 12792 सिकंदराबाद एक्सप्रेस भी इसी रूट से चलेगी। 
विज्ञापन

  • 3 व 4 दिसंबर को सीतामढ़ी से चलने वाली 14005 लिच्क्षवी एक्सप्रेस औड़िहार-वाराणसी-माधोसिंह-इलाहाबाद सिटी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-जौनपुर-जंघई-इलाहाबाद के रास्ते चलाई जाएगी। लिच्क्षवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग इलाहाबाद सिटी-माधोसिंह-वाराणसी-औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद- जंघई-जौनपुर-औड़िहार के रास्ते जाएगी। 
  • 3 दिसंबर को 19422 पटना-अहमदाबाद  एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी-माधोसिंह-इलाहाबाद सिटी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पं दीनदयाल उपाध्याय जं-(इलाहाबाद) छिवकी  के रास्ते जाएगी।
विज्ञापन

विभूति सहित पटना सिंकदराबाद एक्सप्रेस का शार्ट टर्मिनेशन
  • 2 दिसंबर को 18611 रांची-मंडुवाडीह एक्सप्रेस का शार्ट टर्मिनेशन पं दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर होगा, जिससे तीन दिसम्बर को चलने वाली ट्रेन 18612 मंडुवाडीह-रांची एक्सप्रेस पं दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन से ओरिजनेट होकर चलेगी। 
  • 3 दिसंबर को 15103 गोरखपुर-मंडुवाडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस का शार्ट टर्मिनेशन वाराणसी सिटी पर होगा, जिसके चलते 4 दिसंबर को चलने वाली ट्रेन 15104 मंडुवाडीह-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से ही ओरिजनेट होकर चलेगी। 
  • 2 व 3 दिसंबर को 12333 हावड़ा-इलाहाबाद सिटी विभूति एक्सप्रेस का शार्ट टर्मिनेशन पं दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर होगा, 3 व 4 दिसंबर को इलाहाबाद सिटी से चलने वाली ट्रेन 12334 विभूति एक्सप्रेस पं दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन से ओरिजनेट होकर चलेगी। 
  • 2 दिसंबर को मुजफ्फरपुर से चलने वाली 12537 मुजफ्फरपुर-मंडुवाडीह बापूधाम एक्सप्रेस का शार्ट टर्मिनेशन वाराणसी सिटी पर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें