फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से सरकार के साथ मिलकर लड़ेंगे रोटेरियन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर रोटेरियन लड़ाई लड़ेंगे। पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के साथ मिलकर रोटरी क्लब हर घर एक पेड़ अभियान को गति देंगे। बृहस्पतिवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए रोटरी और पर्यावरण मंत्रालय के बीच करार हुआ। इसके तहत मंत्रालय रोटरी क्लब को जमीन उपलब्ध कराएगा जहां पौधरोपण अभियान को गति दी जाएगी।
विज्ञापन

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में बृहस्पतिवार को रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए रोटरी इंटरनेशनल की पहली महिला अध्यक्ष रोटेरियन जेनिफर जोंस ने कहा कि हमारा मकसद खुशहाल समाज बनाना है। आम आदमी की शिक्षा और तरक्की के लिए रोटरी क्लब हरसंभव प्रयास कर रहा है। हम सभी को निम्न वर्ग के लोगों के प्रति करुणा का भाव रखना चाहिए। बच्चों को हम ऐसी शिक्षा दें ताकि वह एक बेहतर मानव बन सकें। भारत एक ऐसा देश है जहां शांति है।
प्रदेश के पर्यावरण एवं वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि पर्यावरण केवल भारत का विषय नहीं है, यह पूरे विश्व का विषय हो गया है। विकास के साथ ही पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी है। इसलिए जरूरी है कि पेड़ लगाओ और पेड़ बचाओ अभियान को गति दी जाए। इसके पूर्व पर्यावरण मंत्री डॉ. सक्सेना और डिस्ट्रिक गवर्नर 3120 रोटेरियन अनिल अग्रवाल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एमओयू पर दस्तखत किए। इस दौरान जितेंद्र बी भंडारी, ए एस वेंकटेश, अनिल अग्रवाल, कुशनव पबि, निक क्रेयासिच, विनीता वेंकटेश, कविता अग्रवाल, समर गर्ग, स्तुति अग्रवाल, दिनेश गर्ग, अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शास्त्र और संस्कृत का संरक्षण जरूरी : राज्यपाल
प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अभिनंदन समारोह को ऑनलाइन संबोधित करते कहा कि शास्त्र और संस्कृत का संरक्षण बेहद जरूरी है। हम लोगों को अपनी विरासत को संरक्षित करने में सहयोग करना चाहिए। सभी रोटेरियन को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का भ्रमण अवश्य करना चाहिए। राज्यपाल ने रोटरी के सदस्यों से आह्वान किया कि वह संस्कृत विश्वविद्यालय के संरक्षण में अपना सहयोग दें। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में कुपोषण से जंग लड़ने के लिए रोटरी को कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें