फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवनगरी में पहली बार सजेगा खाटू श्याम का भव्य दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिव की नगरी में पहली बार राजस्थान वाले खाटू श्याम प्रभु के मंदिर का भव्य दरबार सजेगा। बनारस ही नहीं देश भर से श्रद्धालु दो दिवसीय श्याम झूलनोत्सव में शामिल होने के लिए बनारस पहुंच रहे हैं। झूलनोत्सव 30 और 31 जुलाई को महमूरगंज स्थित शुभम लान में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी बृहस्पतिवार को श्री श्याम झूलनोत्सव के अध्यक्ष दीपक बजाज और मंत्री अजय खेमका ने पत्रकार वार्ता में दी।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि श्री श्याम मंडल के स्वर्ण जयंती वर्ष के तहत 51वां श्याम झूलनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्याम प्रभु की झांकी और खाटू श्याम का मंदिर तैयार करने के लिए कोलकाता व दिल्ली के कलाकारों की पूरी टीम बनारस पहुंची है। बनारस में पहली बार खाटू जी का मंदिर को आकार दिया जा रहा है। 30 जुलाई को श्याम प्रभु झूले पर विराजमान होंगे तथा 31 जुलाई को नीले घोड़े पर विराजेंगे। राजस्थान खाटू मंदिर के महंत मोहन दास महाराज और बाल व्यास पं. श्रीकांत शर्मा सहित पांच हजार श्याम भक्त आयोजन में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें