फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में रोपवे : गिरजाघर के आगे शिफ्टिंग का काम रुका, एजेंसी के इंजीनियरों की टीम सर्वे में जुटी

Fri, 01 Nov 2024 02:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : कैंट से गोदौलिया तक जाने वाले रोपवे को गिरजाघर तक ही बनाने पर विचार चल रहा है। रोपवे का आखिरी स्टेशन कहां हो, इसके लिए सर्वे शुरू हो गया है। गिरजाघर, गोदौलिया और दशाश्वमेध प्लाजा में से किसी एक जगह पर अंतिम स्टेशन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
वाराणसी के एक स्थान पर रखा गंडोला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोपवे निर्माण को लेकर फिलहाल गिरजाघर के आगे यूटिलिटी शिफ्टिंग काम रुक गया है। कार्यदायी एजेंसी के इंजीनियरों की टीम सर्वे में जुटी है। डिजाइन बदलने के अंदेशे को देखते हुए संबंधित विभागों ने गिरजाघर के आगे की यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम फिलहाल रोका है। जब नई डिजाइन फाइनल होगी तब शिफ्टिंग कराई जाएगी। 

विज्ञापन


पायलट परियोजना के तहत रोपवे स्टेशन एवं टावर्स का निर्माण कार्य कराने वाली एजेंसी एनएचएलएमएल के इंजीनियरों ने समस्याएं बताई। कहा कि इस संबंध में जल्द बैठक होगी। जिसमें सभी बिंदुओं पर आ रही समस्याओं का समाधान किया जाएगा। सर्वे टीम हर बिंदु पर अध्ययन कर रही है। सीवर लाइन, पेयजल लाइन, बिजली, जल निकासी, यातायात आदि बिंदुओं का बारीकी से अध्ययन चल रहा है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। 

पिछले दिनों निर्माण कार्य के दौरान आ रही बाधा के लिए वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने संबंधित विभागों को हिदायत दी थी। इसमें सड़क कटिंग और शिफ्टिंग का काम तेज कराया गया। बिजली विभाग के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर और तार शिफ्टिंग का काम समय से पूरा कराने की जिम्मेदारी दी गई है। निर्माणाधीन पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम के रूप में रोपवे के निर्माण कार्य को लेकर सर्वे का काम तेजी से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें