फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime : सात करोड़ की कमाई का झांसा देकर 55 लाख ठगे, साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज; ऐसे दिया झांसा

Fri, 01 Nov 2024 01:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : शेयर खरीदने और बेचने के नाम पर दो शातिरों ने एक व्यक्ति को ठग लिया है। इसको लेकर भुक्तभोगी ने वाराणसी के साइबर थाने में मुकदमा भी दर्ज करवाया है। पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
पुलिस मामले का जांच कर रही है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर ट्रेडिंग में 7 करोड़ की कमाई का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने 55 लाख रुपये ठग लिए। महमूरगंज निवासी पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


महमूरगंज के पर्ल बिल्डिंग रॉयल रेजिडेंसी निवासी दास कपूर ने बताया कि वह शेयर ट्रेडिंग करता है। एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज और टी. रोव प्राइज से एसएमएस मिला। 

बताया गया कि अजय गर्ग और उनकी सहायक रितु वोहरा एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज में खाता खोलने के बाद शेयर ट्रेडिंग में सहायता करेंगे। इस बीच रितु वोहरा के मांगने पर पैन कार्ड, आधार और बैंक खाते का विवरण भेजा। पहली बार उनके खाते में 50 हजार जमा करके शेयर खरीदे। इस बीच अजय गर्ग और रितु वोहरा ने कहा कि आज जो शेयर खरीदेंगे, कल उसे 5 प्रतिशत लाभ के साथ बेच सकते हैं। उसके बाद खाते में कई बार रुपये जमा किए गए। एसएमसी खाते में लगभग 50 लाख जमा किए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अंतिम लेनदेन के बाद हमारे खाते में करीब 7 करोड़ दिख रहे थे। इसके बाद रितु वोहरा ने मुझे एसएमएस किया कि अब हम एक कोर वीआईपी समूह शुरू कर रहे हैं। इसलिए आपको इस मेंबररशिप के लिए 5 लाख रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। जब इस सदस्य शिप राशि का भुगतान कर देंगे, तो आप पूरी राशि निकाल सकते हैं। एसएमसी खाते में शेष राशि के लिए 5 लाख का भुगतान करने पर मेरा खाता ब्लाक कर दिया।

इसके बाद अजय व रितु ने अपना मोबाइल बंद कर लिया है। दास कपूर ने बताया कि अजय गर्ग, रितु वोहरा और राम ठाकुर समेत अन्य सदस्यों ने निवेश की 55 लाख राशि और ट्रांजेक्शन में कमाई गई सात करोड़ रुपये हड़प लिए। प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण मिश्र ने बताया कि बैंक विवरण समेत अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें