वाराणसी में रोपवे परियोजना से ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी संजीवनी
- फोटो : फाइल
काशी विश्वनाथ धाम और गंगा घाट जाने वाले सैलानियों को जाम से निजात दिलाने के लिए तैयार रोपवे परियोजना पर 24 दिसंबर को अंतिम निर्णय की उम्मीद है। 18 दिसंबर को खुलने वाली निविदा अब 24 को खोली जाएगी। इसके साथ ही कार्यदायी संस्था का चयन कर लिया जाएगा।
दरअसल, वाराणसी में रोपवे की प्री बिड में सात फर्म सामने आई हैं। वहीं चार फर्मों के मालिक ने लिखित रूप से काम करने की इच्छा जताई है। हालांकि किससे काम लिया जाएगा। यह फाइनल बिड में ही स्पष्ट हो पाएगा। प्री-बिड में शामिल ईसीएल मैनेजमेंट एसडीएचडीएचडी, डोपल्मेयर, एफआईएल, पोमा, एक्त्रसन इंफ्रा, एजीस इंडिया व कन्वेयर एंड रोप-वे सिस्टम फर्मों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
ड्रीम प्रोजेक्ट का सभी को बेसब्री से इंतजार
इनमें से ईसीएल मैनेजमेंट एसडीएचडीएचडी, डोपल्मेयर, एफआईएल व पोमा नामक फर्मों ने लिखित रूप से प्रतिभाग करते हुए रोप-वे निर्माण की इच्छा जताई है। यहां बता दें कि काशी के लिए ट्रैफिक संजीवनी कहलाने वाले इस ड्रीम प्रोजेक्ट का सभी को बेसब्री से इंतजार है।