फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में रोप-वेः कैंट से गिरजाघर के बीच बनाए जा सकते हैं छह स्टेशन, आज तैयार होगा फाइनल ड्राफ्ट

Wed, 15 Sep 2021 01:30 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी कैंट से गिरजाघर के बीच प्रस्तावित पांच किलोमीटर लंबे रोपवे रूट पर वैपकास कंपनी की ओर से सर्वे किया जा रहा है। फाइनल ड्राफ्ट 15 सितंबर तक तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
वाराणसी में रोप-वे - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन  से गिरजाघर के बीच प्रस्तावित रोपवे रूट में स्टेशन की संख्या बढ़ाई जा सकती है। शासन को भेजे जाने वाले फाइनल ड्राफ्ट को तैयार करने से पहले मंगलवार को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर फीडबैक लिया गया। इसमें अब कैंट से गिरजाघर के बीच पहले प्रस्तावित चार स्टेशन की संख्या बढ़कर छह हो सकती है। जनप्रतिनिधियों के सुझाव को डीपीआर में शामिल किया जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, कैंट से गिरजाघर के बीच प्रस्तावित पांच किलोमीटर लंबे रोपवे रूट पर वैपकास कंपनी की ओर से सर्वे किया जा रहा है। इसमें छह स्टेशन का प्रस्ताव दिया गया जा रहा है। हालांकि फाइनल ड्राफ्ट 15 सितंबर तक तैयार किया जाएगा। सिगरा तिराहे पर भी स्टेशन का सुझा दिया गया। ऐसे ही रथयात्रा से गिरजाघर के बीच लक्सा में भी एक ठहराव का प्रस्ताव दिया गया है।

वीडीए वीसी ईशा दुहन ने बताया कि बुधवार तक फाइनल ड्राफ्ट तैयार कर लिया जाएगा और इसे शासन को भेजा जाएगा। गोदौलिया चौराहे पर रहने वाली भीड़ और जगह के अभाव कारण रोपवे को 200 मीटर पहले गिरजाघर चौराहे पर समाप्त किया जाएगा। यहां स्टेशन बनाने के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

रामनगर आवासीय योजना प्लॉट की नीलामी 20 को

 रामनगर आवासीय योजना में 24 आवासीय भूखंडों और 28 फ्लैट की नीलामी 20 सितंबर को होगी। इससे पहले छह सितंबर को नीलामी के दौरान आवेदकों ने अधिक समय की मांग की थी। नीलामी से पहले पंजीकरण कराना अनिवार्य है। वीडीए की बेवसाइट पर इसकी जानकारी की जा सकती है।
विज्ञापन

13 मानचित्र स्वीकृत, तय हुआ एक करोड़ का शमन शुल्क

विकास प्राधिकरण के नक्शा समाधान दिवस मंगलवार को 111 लोगों ने अलग-अलग मामलों के आवेदन दिए। इसमें 248 नोटिस प्रकरणों की सुनवाई की गयी तथा 59 एनओसी विभिन्न अनुभागों द्वारा जारी की गयी। कुल 13 नए शमन मानचित्र आवेदन जमा हुए तथा 13 पूर्व में जमा मानचित्र आवेदनों को स्वीकृत किए गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें