प्रमुख सचिव राज्यकर नितिन रमेश गोकर्ण ने वीडीए सभागार में वाराणसी मंडल, आजमगढ़ मंडल और मिर्जापुर मंडल से संबंधित जिलों के राज्य स्टेट के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। इस दौरान राजस्व लक्ष्य के बारे में जानकारी हासिल की और लक्ष्य को पूरा करने को कहा।
साथ ही टैक्स चोरी करने वाले व्यापारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने पंजीयन पर अधिक से अधिक जोर दिया। साथ ही कहा कि ऐसे ट्रांसपोर्टरों को भी चिह्नित कर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें जो सामान की कीमत कम दिखाकर बिल रहे रहे हैं।
प्रमुख सचिव ने कहा, वाराणसी महायोजना-2031 को अंतिम रूप देने से पूर्व विस्तृत रूप से चर्चा करें। इसके बाद आवश्यक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए महायोजना तैयार कराएं। इसमें समस्त भू-उपयोग एवं सड़कों की चौड़ीकरण व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाते हुए ही प्रस्तावित किए जाएं। जिससे जनता को सुविधा मिल सके। शहर की आवश्यकता के अनुसार बस टर्मिनल, ट्रक टर्मिनल, एसटीपी एवं शहर की अन्य भौतिक अवस्थापना सुविधाओं का प्रस्ताव दिया जाए।