ऐसे में जब तक सबका पहचान पत्र न बन जाए चुनाव स्थगित कर दिया जाए। इस दौरान कुछ देर हंगामे की स्थिति रही। छात्रनेता संदीप कुमार, प्रतीक गुप्ता, मनोज यादव ने बताया कि लोकतंत्र में सबको मत देने का अधिकार है। कुछ विभागों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं हुई और कई नए छात्रों का पहचान पत्र नहीं बन पाया है। ऐसे में चुनाव होता है तो कई छात्र मतदान से वंचित रह जाएंगे।