फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में हादसा: राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में गिरा छत का स्लैब, स्वास्थ्यकर्मी समेत तीन लोग घायल

Sat, 06 Jul 2024 03:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में सुबह आठ बजे ओपीडी खुली तो मरीजों के आने का सिलसिला जारी रहा। इसी बीच अचानक छत की पटिया गिरने से हादसा हो गया। 
विज्ञापन
राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में गिरी छत की पटिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरचौरा में राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में छत की पटिया शनिवार दोपहर में टूट कर फर्श पर गिर गई। नीचे बैठे अस्पताल कर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए। कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने मलबे के नीचे से घायलों को निकाल कर मंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल सभी की हालत सामान्य है।

विज्ञापन


आयुर्वेदिक अस्पताल का भवन लंबे समय से जर्जर है। छत का प्लास्टर खराब हो चुका है। दीवारों में सीलन लगी है। शनिवार सुबह 8 बजे राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहे। दोपहर में क्षत पर लगी पटिया गिर गई।

शनिवार को पहले दूसरी मंजिल का मलबा पहली मंजिल के फर्श पर गिरा। मलबा ऊपर गिरने से तीन कर्मचारी घायल हो गए। हादसे के बाद करीब आधे घंट तक कोई विभागीय अधिकारी मौके पर नहीं पहुचा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. एसएस राम का कहना है कि घटना की रिपोर्ट तैयार करवाई जा रही है। शासन-प्रशासन को सूचना दी जा चुकी है। अगले आदेश तक यहां ओपीडी नहीं चलाई जाएगी। घायल कर्मचारियों का इलाज करवाया जा रहा है। जर्जर भवन को नियमानुसार नगर निगम के सहयोग से गिरवाया जाएगा। 
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें