फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में प्राथमिक विद्यालय के तीन कमरों की छत गिरी

Sat, 25 Aug 2018 10:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
धराशायी छत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश के कारण यूपी के मऊ जिले में एक प्राथमिक विद्यालय में बने तीन कमरों की छत गिर गई। शुक्रवार की देर रात हुई इस घटना की जानकारी शनिवार की सुबह लोगों को हुई। लोगो ने इसकी सूचना प्रधानाध्यापक दी। रात के समय छत गिरने से बड़ा हादसा टल गया। अन्यथा की स्थिति में भारी जानमाल का नुकसान हो सकता था। बीएसए ने नगर शिक्षा अधिकारी से जांच आख्या मांगी है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 24 जुलाई के अंक में जर्जर स्कूल में पढ़ रहे बच्चे तथा एक अगस्त के अंक में बीएसए ने जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण का दिया आदेश शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। युसुफपुरा मुहल्ला स्थित प्राथमिक विद्यालय का पांच कमरों वाला जर्जर भवन लंबे समय से निष्प्रयोज्य था।

कैंपस में बने नए भवन के दो कक्षों में पठन पाठन का कार्य चलता था। जर्जर भवन का प्रयोग स्टोर के रूप में किया जा रहा था। हादसे की आशंका के मद्देनजर बीएसए ने जिले के समस्त परिषदीय विद्यालयों के परिसर में पड़े निष्प्रयोज्य जर्जर भवनों को ध्वस्तीकरण का फरमान जारी किया था।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक को विद्यालय प्रबंध समिति से प्रस्ताव बनाकर जर्जर भवनों को ध्वस्तीकरण कराना था, लेकिन आदेश के पालन में कोताही होती रही। शुक्रवार की रात विद्यालय के तीन कक्षों की छत अचानक ढह गई। कक्ष में रखा टाट पट्टी, बेंच, कुर्सी, विद्यालय अभिलेख सहित 50 हजार रुपया मूल्य का सामान नष्ट हो गया। अभी दो कक्ष भी गिरने की स्थिति में है।

विद्यालय का शौचालय भी जर्जर भवन की तरफ होने से बच्चे तथा शिक्षक दहशत में हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिसवाहुल हक का कहना है कि बजट की व्यवस्था न होने से निष्प्रयोज्य पड़े जर्जर भवन को नहीं गिराया जा सका। विद्यालय में कक्ष की कमी के चलते जर्जर भवन में सामान रखा जा रहा था।    
विज्ञापन

बच्चों के लिए खतरा  

जमीन पड़ा मलबा - फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी तरफ अमिला बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के करपिया मालिक बंजारी में लगातार बारिश से शुक्रवार को मध्याह्न लगभग 12 बजे अचानक विद्यालय के पीछे पोखरी से सटी 10 फीट चहारदीवारी गिर गई।

प्रधानाध्यापक अंसार आलम ने बताया कि ऐसे में बच्चों के लिए खतरा बढ़ गया है। मामले की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी को दे दी गई है। ग्राम प्रधान जहीरुलहक अंसारी ने बताया कि वर्ष 2013 में बनी बाउंड्री पूर्णतया गुणवत्ताविहीन बनी थी। इसके बारे में अधिकारियों को अवगत कराया गया था।

प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी माधवेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि बाउंड्री का निर्माण कराया जाएगा। जर्जर भवन का ध्वस्तीकरण न होने के मामले में बीएसए ओपी त्रिपाठी का कहना है कि नगर शिक्षा अधिकारी से जांच आख्या मांगी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें