फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में शराब कारोबारी के मैनेजर को सटाया तमंचा, लूट लिए 10 लाख

Tue, 17 Jul 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ में सोमवार को  तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने शराब कारोबारी के मैनेजर और मुंशी को तमंचे से भयभीत कर 10.14 लाख रुपये लूट लिए। एसपी सिटी और सीओ सिटी आदि ने घटनास्थल कोटिला पोखरी पर जाकर जांच की और जगह-जगह चेकिंग शुरू करा दी पर देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


घटना दोपहर में घटी थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है। सीओ सिटी के मुताबिक रानी की सराय बाजार निवासी संतोष गुप्ता के पास देसी और अंग्रेजी शराब की कई दुकानें हैं, जिनकी देखभाल मैनेेजर चकसेठवल गांव निवासी जयभारत गुप्ता करते हैं।

जयभारत रानी की सराय कस्बे में स्थित आफिस में बैठते हैं। सोमवार को जयभारत मुंशी चकबेरवां गांव निवासी गोविंद श्रीवास्तव के साथ 10.14 लाख रुपये लेकर बाइक से यूनियन बैंक कोटिला के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन


आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर कोटिला पोखरे के पास तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने इन्हें ओवरटेक कर रोक लिया और दोनों को तमंचा सटाकर रुपये से भरा बैग छीनकर भाग गए। जयभारत की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि करीब 10.14 लाख रुपये की लूट की बात सामने आई है। वारदात असलहे से लैश तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों द्वारा अंजाम देने की बात कही गई है। पुलिस पास के एक दुकान के सीसी टीवी की फुटेज को खंगालने के साथ हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

बदमाशों की संख्या को लेकर बना हुआ है संशय

रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला पोखरी के पास सोमवार की दोपहर शराब कारोबारी के मैनेजर और मुंशी को तमंचे सटाकर 10.14 लाख रुपए की हुई लूट के मामले में बदमाशों की संख्या को लेकर संशय बना हुआ है।

पीड़ितों ने बताया कि तीन बाइक पर सवार छह की संख्या में बदमाशों ने महज पांच सेकेंड के भीतर घटना को अंजाम दिया और वाराणसी की तरफ फरार हो गए। जबकि कोटिला बाजार में एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में सिर्फ एक बाइक पर सवार दो युवक साफ दिख रहे हैं।

शेष अन्य की कोई जानकारी नहीं हो रही। ना ही आसपास भागने का कोई रास्ता है। ऐसे में पुलिस अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर पहले बदमाशों की संख्या का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें