वो अकेले ही रांची से अकेले चलकर वाराणसी स्थित एक होटल में आई थी। बृहस्पतिवार को दोपहर हिंदू रीति रिवाज से कैलाश के साथ सात फेरे लिए और होटल के ही कार से दुल्हन अपने पति और उसके परिजनों के साथ राजस्थान जाने के लिए निकली।
प्रयागराज स्टेशन से ट्रेन से राजस्थान जाना था और इस बीच जब वे लोग कपसेठी चौराहे पहुंचे तो चाय पीने की तलब लगी और ड्राइवर एक चाय की दुकान पर गाड़ी रोक दिया। बरात में शामिल लोग अभी चाय पी रहे थे कि दुल्हन वाशरूम के बहाने एक धर्म स्थल की आड़ में छिप गई और वहीं से शोर मचाने लगी।
आवाज सुनकर जुटे ग्रामीणों ने पकड़ कर सभी लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि अभी किसी तरह से कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। महिला की मां ने अपनी बात कबूल कर ली है। दोनों पक्ष से पूछताछ चल रही है। फिलहाल इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में है।