फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन प्वॉइंट पर लूटः डिलीवरी ब्वाय को बदमाशों ने धमकाया, एक लाख नकदी के साथ मोबाइल लूटी; बाइक की चाबी लेकर फरार

Thu, 08 Aug 2024 06:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: डिलीवरी ब्वॉय से लूट की वारदात के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की जा रही है। लूटी गई मोबाइल का लोकेशन भी पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जामुराद क्षेत्र के भोरकला गांव स्थित नहर मार्ग पर गुरुवार की अपराह्न में दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने, अपनी बाइक से जा रहे गैस डिलीवरी ब्वाय को असलहा से आतंकित कर पास में रखे एक लाख पांच हजार लूट लिए। इसके बाद भुक्तभोगी का मोबाइल व बाइक की चाबी भी उठा ले गए।

विज्ञापन


कल्लीपुर (मिर्जामुराद) निवासी दौलत विश्वकर्मा अपने घर से नगदी एक लाख पांच हजार रुपये लेकर बाइक से कालिका धाम स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर जमा करने के लिए जा रहे थे।

वह भोरकला गांव स्थित नहर पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे अज्ञात बाइक सवारों ने डीलवरी ब्वाय के बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया औरअसलहा से आतंकित कर पास में रखे सारी नकदी लूट ली।
विज्ञापन


साथ में बाइक की चाबी व मोबाइल भी लेकर कछवा रोड वाया कपसेठी मार्ग की तरफ भाग निकले। भक्तभोगी बाइक की चाभी व मोबाइल न होने से असहाय हो गया। वहीं कुछ दूर पैदल बस्ती की तरफ जाकर ग्रामीणों को आपबीती बताई।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच तहकीकात शुरू की। इस दौरान एससीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव भी घटनास्थल का निरक्षण किया। इस बाबत थानाप्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंच भुक्तभोगी के बयान के आधार पर पुलिस पड़ताल व कारवाई में जुट गई है।

विज्ञापन

नाश्ता का पैसा मांगने पर दबंगों ने पिस्तौल की मुठिया से किया वार
कपसेठी थाना क्षेत्र के बाजार कालिका में दुकानदार को नाश्ते का पैसा मांगना भारी पड़ गया। बताया जाता है कि दीपक की उक्त बाजार में नाश्ते की दुकान है। दुकान पर बीते सोमवार को धर्मेंद्र यादव पुत्र कंचन निवासी कुरू और सूरज सिंह पुत्र अजीत निवासी जगतीपुर पहुंचे, जहां नाश्ता करने के बाद पैसे देने को लेकर मारपीट करने लगे। 

इसकी सूचना पीड़ित ने 112 नंबर पर दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों मौके से भाग निकले। वहीं, देर रात दोबारा दुकान पर पहुंच कर नाश्ता किए, जिसका पैसा दुकानदार द्वारा मांगा गया, जिसको लेकर दोबारा विवाद हो गया।

देखते ही देखते दोनों दुकानदार को गालियां देने लगे, जिसका विरोध करने पर दुकानदार को पिस्टल की मुठिया से वार कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। वहीं इस मामले में कपसेठी पुलिस विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें