की जाएगी विभागीय कार्रवाई
इस प्रकरण में पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। दरोगा सूर्य प्रकाश पांडेय को पुलिस सेवा से बर्खास्त करने की विभागीय कार्रवाई चल रही है। इस बीच दरोगा सूर्य प्रकाश पांडेय इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत पाने में सफल रहा। इस पर रामनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा और एसीपी अमित कुमार श्रीवास्तव को फटकार लगाते हुए पुलिस आयुक्त ने बुधवार को उनके पद से हटा दिया था।
उधर, इस संबंध में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि तत्कालीन एसीपी कोतवाली अपने पर्यवेक्षण और इंस्पेक्टर रामनगर अपने दायित्व के निर्वहन में असफल रहे। दोनों ने उच्चाधिकारियों को भी नहीं बताया कि जेल में निरुद्ध निलंबित दरोगा ने जमानत के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी दी है।
जानकारी मिली होती तो हाईकोर्ट में भी प्रभावी तरीके से पैरवी कर निलंबित दरोगा की जमानत अर्जी खारिज कराई जाती। इसलिए दोनों की भूमिका की जांच का आदेश दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर इंस्पेक्टर और डिप्टी एसपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।