फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार रात से थम जाएंगे रोडवेज बसों के पहिए

Mon, 05 Dec 2016 08:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
 
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी से नाराज रोडवेज कर्मचारी मंगलवार की आधी रात से 24 घंटे के लिए चक्काजाम करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि पंद्रह सूत्री मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया लेकिन उसका क्रियान्वयन नहीं किया गया।

प्रदेशव्यापी हड़ताल के संबंध में पूर्व में ही पुलिस और प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की कैंट बस अड्डे पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शासन एवं परिवहन निगम प्रबंधन की वादाखिलाफी की वजह से रोडवेज कर्मी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविदा चालकों, परिचालकों को न्यूनतम वेतन एवं महंगाई भत्ता दिए जाने, वेतन विसंगतियों को दूर करने, अवकाश प्राप्त कर्मचारियों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष गिरीशचंद्र सिंह, क्षेत्रीय मंत्री लाला यादव, जसवंत सिंह, गुरु प्रसाद पांडेय, संजय मिश्रा, आरके श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें