उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के रौजा स्थित बस स्टैंड के पास शनिवार की सुबह बस के कुचलकर सोनू (7) की मौत हो गई। सोनू का पिता मुस्ताक बस स्टैंड के पास ही ठेला लगाता है। शनिवार की सुबह वह किसी काम से पिता के पास जा रहा था तभी स्टैंड से खुलकर मऊ जाने वाली बस की चपेट में आ गया।
घटना की जानकारी होने पर लोग आक्रोशित हो उठे। मुआवजा और चालक की तत्काल गिरफ्तारी को लेकर घटनास्थल के पास जाम लगाकर टायर जलाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिए। सूचना पर एसडीएम सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी मश्क्कत के बाद दोपहर बाद जाम समाप्त हुआ।