फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों के अंदर सैनिटाइज होंगे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जून में बसों को चलाने की संभावना के पहले उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने रोडवेज कार्यशाला और बस स्टेशन के लिए स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल जारी कर दिया है। इसके बाद वाराणसी परिक्षेत्र तैयारियों में जुट गया है। बसों के अंदर पैर संचालित सैनिटाइजर मशीन लगाई जाएगी। यात्री बस के अंदर सैनिटाइज होकर ही बैठेंगे। जिससे बस में चलने वाले परिचालक को सैनिटाइडर नहीं लेकर चलना होगा। एक बार में 30 यात्री ही सफर कर सकेंगे। मास्क व गमछा जरूरी होगा।
विज्ञापन

यात्रियों का रखना होगा रिकॉर्ड
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने बताया कि यात्रा कर रहे यात्रियों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। रिकॉर्ड को हर महीने मुख्यालय भेजना होगा। कार्यशाला में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क, ग्लब्स और हल्के हरे रंग के जंप सूट जो उनके पूरे शरीर को ढके हो, वही पहनकर ही काम करेंगे। बस संचालन को लेकर जिस तरह का आदेश मिलेगा, उस पर अमल किया जाएगा। तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें