फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में दो की मौत

Wed, 13 Dec 2017 12:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सतहरिया के पास सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाहाबाद से गोरखपुर जा रही राप्तीनगर डिपो की जनरथ बस जौनपुर जिले में सतहरिया के पास सड़क पर खड़े ट्रक में टकरा गई। इसमें ट्रक चालक और बस सवार एक यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बस सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार रात साढ़े 10 बजे की है ।  
विज्ञापन

 
इलाहाबाद से सवारी लेकर साढ़े सात बजे जनरथ बस गोरखपुर के लिए रवाना हुई थी। बस में 25 से अधिक यात्री सवार थे। सतहरिया के पास भारत कंपनी का गैस सिलेंडर लाद कर जौनपुर जा रहा ट्रक खड़ा था। ट्रक का ड्राइवर नीचे उतरकर टायर में फंसी गिट्टियां निकाल रहा था।

इसी बीच जनरथ बस ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें ट्रक चालक रामसेवक (35) निवासी देवरिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और बस सवार अखिलेश पाठक (42) निवासी गोरखपुर की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


बस सवार जफरूल अंसारी (50), सुरेश पांडेय (40), देवेश पांडेय (42), शशिकांत (38), धरमवीर पटेल (45) सभी निवासी गोरखपुर और जैद अतहर (25), प्रेम (55), बेचू लाल (58) सभी निवासी जौनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जौनपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें