फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड शो में तब्दील हुआ जुलूस

Thu, 14 Jul 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का बुधवार को काशी में अभूतपूर्व स्वागत हुआ। मंत्रीपद की शपथ लेने के बाद अपने गृह नगर में यह उनका पहला आगमन था। बनारस और चंदौली के अलावा गाजीपुर जिले के भाजपा कार्यकर्ता भी अपने नेता के स्वागत को उमड़े। सुबह दिल्ली से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा के विधायकों के साथ ही तीनों जिलों के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन


वाहनों के भारी भरकम काफिले के साथ वे एयरपोर्ट से बाहर निकले और देखते ही देखते स्वागत जुलूस रोड शो में तब्दील हो गया। एक समय 300 से अधिक गाड़ियां काफिले में नजर आईं। एयरपोर्ट पर क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, विधायक रवींद्र जायसवाल, ज्योत्सना श्रीवास्तव, करुणेश शर्मा, हेमंत सिंह, डॉ. हरेंद्र राय, हंसराज विश्वकर्मा, प्रभात सिंह, प्रदीप अग्रहरि, राकेश सिंह अलगू, सुजीत सिंह टीका, सर्वेश कुशवाहा, राजकिशोर सिंह, देवेंद्र सिंह योगेश सिंह आदि ने स्वागत किया।

एयरपोर्ट से बाहर निकलने पर दल्लीपुर में कैलाश अकेला, मंगारी में डॉ. आजाद सिंह गौतम, प्रेमनगर में रामदेव वर्मा, गोंसाईपुर में जयप्रकाश मिश्र, पलहीपट्टी में गजेंद्र सिंह, भठौली दुर्गा मंदिर पर जितेंद्र सिंह, राजापुर में अशोक पाठक, मोहांव में भोदू यादव, दीनदयाल पार्क पर श्रीनिकेतन मिश्र सोनू, मुनारी में बबलू सिंह, कादीपुर में अजित सिंह, धौरहरा में जेपी पांडेय, रजवाड़ी में मिथिलेश सिंह, कैथी में आशीष दुबे, भोलनापुर में अशोक पांडेय, चौबेपुर में डॉ. राजेश गुप्ता, शाहपुर में पंकज त्रिपाठी, डुबकिया में संजय गुप्ता, उमरहां में डॉ. उमेश दत्त पाठक, लेढ़ूपुर में मीना तिवारी और आशापुर में सीता मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ डॉ. पांडेय का स्वागत किया। कैथी स्थित मारकंडेय महादेव मंदिर में उन्होंने रुद्राभिषेक भी किया। देर शाम सर्किट हाउस में बनारस, चंदौली, गाजीपुर के सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें