फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 वर्ष में भी नहीं बनी सड़क, गिट्टी पर चलने को विवश हैं ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
दया छपरा। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत आठ किलोमीटर सड़क 11 साल में नहीं बन पाई है। पहले लोग खड़ंजे पर चलते थे लेकिन अब गिट्टियों पर चलने को मजबूर हैं। लोग गिरते हैं। घायल होते हैं। मगर किसी को इसकी परवाह नहीं है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के दया छपरा से प्लाटून ब्रिज होते हुए नवरंगा तक आठ किलोमीटर सड़क का 2011 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाने के लिए टेंडर हुआ था। कार्यदायी संस्था काम शुरू भी कर दिया था। दया छपरा से बुधन चक सिंचाई विभाग के पुराने बंधे लगभग एक किलोमीटर में मिट्टी डाल कर सड़क चौड़ी की और गिट्टी डालकर छोड़ दिया। इसके बाद से कोई उस सड़क पर कोई झांकने तक नहीं आया। अब ग्रामीण गिट्टी पर ही चलने को विवश हैं। ग्रामीणों ने इस सड़क को बनवाने के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के यहां गुहार लगाई लेकिन सुनवाई हुई। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने अधिकारियों की मिलीभगत से सड़क निर्माण की पूरी रकम का भुगतान करा लिया। इसीलिए कोई अधिकारी कुछ भी करने को तैार नहीं है। बुधन चक निवासी डा. मतेंद्र यादव, हरेराम वर्मा, संजय वर्मा, पूर्व उप ब्लाक प्रमुख प्रभाशंकर वर्मा ने जिलाधिकारी सड़क को बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें