फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सिगरा के पास तीन महीने में तीसरी बार खोदी गई सड़क, धूल-जाम से पब्लिक को हो रही परेशान

Thu, 04 Apr 2024 07:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: सिगरा क्षेत्र में हुई सड़क खोदाई के कारण लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं। उस रास्ते आने-जाने वाले लोग जाम में फंस जा रहे हैं। उड़ रही धूल के कारण भी समस्याएं हो रही हैं। पिछले दिनों सिगरा चौराहा धंस गया था। जिसकी वजह से रोज जाम लग रहा था। 
विज्ञापन
सिगरा मार्ग पर हुई खोदाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सिगरा चौराहे के पास एक बार फिर जलकल ने खोदाई कर सीवर पाइप लाइन डायवर्जन का काम शुरू कर दिया है। तीन माह में तीसरी बार सड़क की खोदाई होने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। एक लेन को पूरी तरह से खोदने के चक्कर में जाम लग रहा है। एक तरफ वाहन निकलने के बाद दूसरे तरफ वाहन निकल पा रहे हैं।

विज्ञापन


सिगरा चौराहे से सिद्धगिरीबाग जाने वाली सीवर पाइप लाइन को डायवर्ट किया जा रहा है। यह काम दिसंबर में पूरा होना था, लेकिन अप्रैल तक काम नहीं हुआ। इसी मार्ग पर कुछ दूरी पर रोपवे का निर्माण चल रहा है। पिछले दिनों सिगरा चौराहा धंस गया था। जिसकी वजह से रोज जाम लग रहा था। 

जलकल के सचिव ओपी सिंह ने बताया कि चेंबर बनाने का काम हो गया है। बस कनेक्शन देने का काम चल रहा है। इस महीने पूरा हो जाएगा। यहां भूमिगत पाइपलाइन डाली जा रही है। ट्रेंचलेस तकनीक से लाइनों को जोड़ा जा रहा है। कार्यदायी संस्थाओं को हिदायत दी गई है कि काम के दौरान धूल न उड़े, इसका ध्यान रखें और पानी का नियमित छिड़काव करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें