कार में सवार नुरहशन गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर हमराहियों के साथ पहुंचे चिरईगांव चौकी प्रभारी अजय पाल ने गम्भीर रूप घायल नुरहशन को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया।
चिरईगांव-चौबेपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी-गाजीपुर नेशनल हाईवे मार्ग संदहा रिंगरोड चौराहा के पास शनिवार भोर में तीन बजे एक कार डिवाइड से टकरा गई। जिसमें कार चालक प्रियांशु पटेल पुत्र गोकुल पटेल (42 वर्ष) निवासी नवापुरा थाना सारनाथ की मौके पर ही मौत हो गयी। और कार में सवार मृतक का मित्र नूरहशन कानपुर निवासी गम्भीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार संदहा रिंगरोड से उतरकर तीव्र गति आशापुर की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकरा गई। जिससे कार के अगले हिस्से का परखच्चे उड़ गए जिसके चपेट में आने से चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं कार में सवार नुरहशन गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर हमराहियों के साथ पहुंचे चिरईगांव चौकी प्रभारी अजय पाल ने गम्भीर रूप घायल नुरहशन को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया। इसके अलावा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था।अपने पीछे एक पुत्र एक पुत्री,पत्नी माता पिता सहित भरा पुरा परिवार छोड़ गया।