फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: वाराणसी रिंग रोड पर ट्रक-ट्रैक्टर भिड़ंत में मजदूर की मौत, चालक समेत तीन घायल

Fri, 08 Jul 2022 02:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के हरिहरपुर गांव में रिंग रोड के फेज-1 पर बीती रात ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार मजदूर कल्लू की मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर चालक सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के हरिहरपुर गांव में रिंग रोड के फेज-1 पर बीती रात ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार मजदूर कल्लू की मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर चालक सहित तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बड़ागांव स्थित भट्ठे से ईंट लादकर ट्रैक्टर शिवपुर की ओर जा रहा था।

विज्ञापन


हरिहरपुर रिंग रोड के पास सामने से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची शिवपुर थाने की पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, ट्रक को कब्जे में लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान एक मजदूर कल्लू की मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर चालक लल्लन पटेल, पिन्टू और शिला देवी  का उपचार जारी है।

हादसे की सूचना पर भट्ठा मालिक बड़ागांव निवासी नगेन्द्र सिंह अस्पताल पहुंचे। नागेंद्र की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। शिवपुर इंस्पेक्टर सधुवन राम गौतम ने बताया कि ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक और चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें