वाराणसी से टूर कर लौट रही स्कूली बच्चों से भरी बस सोमवार को सुबह पांच बजे अतरौलिया थाना क्षेत्र के तेजापुर के पास आजमगढ़-लखनऊ हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
हादसे के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया। स्थानीय अस्पताल में 15 घायल बच्चों का इलाज कराया गया। एक बच्चे को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है।
आंबेडकरनगर जनपद पंडित रामअवध बाल विद्या मंदिर रामनगर के स्कूल के बच्चों दो दिन पहले बस से टूर पर वाराणसी गए थे। रविवार आधी रात में भी स्कूल के लिए वापस हो गए।
तड़के पांच बजे अतरौलिया थाना क्षेत्र के तेजापुर के पास एनएच-233 पर चालक को झपकी आने से बस डिवाइडर से टकरा गई और पुलिया पर पलट गई। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने पुलिस की मदद से बच्चों को बाहर निकाला।