फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी रिंग रोड पर हादसा: कोहरे में वाहन की टक्कर से बाइक सवार रेलवे ठेकेदार की मौत, साथी घायल

Mon, 27 Dec 2021 12:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मिर्जापुर के गगरा निवासी रेलवे ठेकेदार राधेश्याम यादव (38) अपने साथ भदोही निवासी (25) कन्हैया लाल के साथ बाइक से जौनपुर जा रहे थे। वाराणसी में रिंगरोड परमपुर ओवरब्रिज पर कोहरे के कारण हादसे का शिकार हो गए। राधेश्याम की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में सोमवार सुबह घना कोहरा बाइक सवार के लिए काल बन गया। रिंग रोड पर कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में रेलवे में ठेकेदारी पर काम करने वाले युवक की मौत हो गई।  उसका साथी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। यह दर्दनाक हादसा जंसा थाना क्षेत्र के परमपुर रिंग रोड फेज दो के ओवरब्रिज पर सुबह आठ बजे हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि राधेश्याम यादव (38) वर्ष पुत्र हरीनाथ यादव निवासी ग्राम गगरा थाना चील्ह जनपद मिर्जापुर अपने मित्र कन्हैया लाल यादव (25) निवासी ग्राम कठारी थाना औराई जनपद भदोही के साथ बाइक से केराकत जा रहे थे। रिंग रोड ओवरब्रिज पर घने कोहरे के कारण बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई।

हादसे में बाइक चला रहे राधेश्याम की मौके पर ही मौत हो गई। कन्हैया लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौक पर पहुंची। घायल को ट्रामा सेंटर भिजवाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।  पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पढ़ेंः कोहरे का कहर: चंदौली में बेकाबू होकर पलटी बोकारो से बनारस आ रही बस, चार की हालत गंभीर

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

मृतक रेलवे में ठेकेदारी का कार्य करता था। वह  मां-बाप का इकलौता पुत्र था। मृतक दो पुत्र और दो पुत्रियों के पिता था। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। शव को देखकर पत्नी अनीता रो-रो कर बेसुध हो गई। परिजनों में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें