वहीं शादाब भी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रेशमा बेगम को मृत घोषित कर दिया। बेटे शादाब की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक पांच साल पूर्व रेशमा के पति की मौत हो चुकी है। वह पुलिस विभाग में थे। परिवार में सिर्फ शादाब और छोटा बेटा दानिश है। वहीं घटना की जानकारी पाकर शादाब के ननिहाल मिर्जापुर अदलहाटा के भलुआ गांव से लोग अस्पताल पहुंच गए थे।