फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में हादसाः मैजिक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, विंध्याचल से लौट रहे परिवार के नौ सदस्य घायल, दो गंभीर

Thu, 08 Jul 2021 12:28 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

विंध्याचल मंदिर से बालक का मुंडन कराकर घर लौटे रहे परिवार का वाहन हादसे का शिकार हो गया। मैजिक सवार नौ लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
मैजिक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के करनाडाडी गांव के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार की शाम ट्रैक्टर और मैजिक की टक्कर में नौ लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने  घायलों को भदवर स्थित अस्पताल भिजवाया। घायलों में से दो की हालत गंभीर है। विंध्याचल मंदिर से मुंडन कराकर सभी लोग  मैजिक से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


 परदहां (मऊ) निवासी प्रह्लाद अपने तीन साल के बेटे सागर का मुंडन कराने के लिए परिजनों के संग मैजिक वाहन से विंध्याचल गए थे। बुधवार शाम वापसी के क्रम में  करनाडाडी बाईपास मार्ग पर उनकी मैजिक ने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लौट दौड़कर आए।

सभी घायलों को वाहन से निकाला और पुलिस के सहयोग से भदवर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में प्रह्लाद (40), इंद्रजीत (38), कैलाश (36),  गुलाबी देवी (50), मैना (34) मैजिक चालक रितेश (32), नेहा (25) और सविता 11 वर्ष है। जिसमें प्रह्लाद  और कैलाश की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आमने-सामने की बाइक टक्कर में मिस्त्री की मौत

बस स्टैंड के पास बुधवार की दोपहर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। एक आटो मोबाइल एजेंसी संचालक ने घायल को पीएचसी पिंडरा में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचे युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक बाइक मिस्त्री था। वहीं हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 बड़ागांव थाना अंतर्गत करमपुर निवासी अमन गोंड (22) पिंडरा स्थित एक बाइक एजेंसी में मिस्त्री था। दोपहर में अपनी बाइक से फूलपुर थाना अंतर्गत पिंडरा बाजार स्थित बाइक एजेंसी आ रहा था। इसी बीच पिंडरा बस स्टैंड के पास सामने आ रही बाइक से टक्कर हो गई।

पीछे से एक स्कूटी सवार भी गिरा और अमन के ऊपर स्कूटी चढ़ा दिया। घटना के बाद बाइक और स्कूटी सवार भाग निकले। सूचना पर पहुंचे एजेंसी मालिक इस्माइल खां ने घायलवस्था में अमन को पीएचसी पिंडरा ले गए। जहां से गंभीरावस्था में अमन को बीएचयू रेफर कर दिया गया। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में पहुंचते ही अमन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें