फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: वाराणसी में रिंग रोड किनारे खड़े ट्रक में डंपर ने मारी टक्कर, मैकेनिक की मौत, 45 मिनट तक केबिन में फंसा रहा चालक

Thu, 26 May 2022 02:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में रिंग रोड फेज एक के किनारे खड़े ट्रक में डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक में आई खराबी को बना रहे मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत के बाद डंपर चालक को निकाला गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में रिंग रोड फेज एक के किनारे खड़े खराब ट्रक में डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक में आई खराबी को बना रहे मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल हो गया। इधर, जोरदार टक्कर के कारण डंपर चालक बुरी तरह से घायल हो गया और वह केबिन में ही फंस गया।

विज्ञापन


टक्कर के बाद डंपर में आग भी लग गई। स्थानीय लोगों ने पानी का छिड़काव कर आग बुझाया। कड़ी मशक्कत कर करीब 45 मिनट बाद डंपर की केबिन में फंसे चालक को निकाला गया। गंभीर रूप से घायल डंपर चालक और एक मैकेनिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोनों मैकेनिक ट्रक के नीचे घुसे थे 
जानकारी के अनुसार बालू लदा एक ट्रक खराब होने के बाद रिंग रोड फेज एक पर खड़ा था। ट्रक चालक ने मिर्जापुर जिले के इमिलिया चट्टी निवासी मैकेनिक सुनील पटेल (24) और चंदौली जिले के चांदी तारा निवासी सोनू पटेल (29) को ट्रक बनवाने के लिए बुलाया। दोनों मैकेनिक ट्रक के नीचे घुसकर ट्रक में आई खराबी को ठीक कर रहे थे।

विज्ञापन

जान बचाने की गुहार लगाता रहा डंपर चालक

इसी दौरान हरहुआ से चौबेपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार डंपर ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक के नीच मौजूद सुनील पटेल की मौके पर ही मौत हो गई और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि डंपर चालक भोले गिरी (45) डंपर की केबिन में फंस गया। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे।
 
विज्ञापन

पुलिस को सूचना देने के साथ ही राहत एव बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायल सोनू को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। उसी समय डंपर की केबिन में आग लग गई। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। डंपर में फंसे चालक को 45 मिनट तक कड़ी मशक्कत करने के बाद बाहर निकाला गया। इस दौरान चालक कराहता रहा और लोगों से अपनी जान बचाने की गुहार लगाता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें