फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: बेकाबू बाइक की टक्कर से हवा में उछल कर गिरा साइकिल सवार छात्र, घायल

Sun, 31 Jul 2022 02:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के गुरुधाम चौराहे के पास रविवार सुबह बेकाबू बाइक ने साइकिल सवार स्कूली छात्र को टक्कर मार दी। छात्र हवा में उछल कर सड़क पर गिरा। घटना में उसका दायां हाथ टूट गया।
विज्ञापन
ई-रिक्शा से घायल छात्र को भेजा गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के गुरुधाम चौराहे के पास रविवार सुबह बेकाबू बाइक ने साइकिल सवार स्कूली छात्र को टक्कर मार दी। छात्र हवा में उछल कर सड़क पर गिरा। घटना में उसका दायां हाथ टूट गया। बाइक सवार दोनों लोग भी सड़क पर गिर गए। इससे पहले कि दोनों भागते मौके पर जुटी भीड़ ने बाइक सवारों को दबोच लिया। पिटाई की और सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी विनायक कुमार सिंह ने बताया कि घायल छात्र नवावगंज खोजवा मोहल्ले का रहने वाला है। वह भेलूपुर स्थित एक स्कूल में 8वीं कक्षा का छात्र है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। बाइक सवार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें