फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में हादसा: ट्रक से बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; एक दिन पहले हुई थी रिंग सेरेमनी

Sat, 27 Sep 2025 05:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सड़क हादसे में दो युवकों के घायल होने की सूचना मिलते ही माैके पर लोहता थाने की पुलिस भी पहुंच गई। तब तक एक युवक की माैत हो गई। दूसरे युवक को अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
गोलू गुप्ता की फाइल फोटो और माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident in Varanasi: लोहता थाना क्षेत्र के खेवशीपुर गांव के सामने रिंग रोड फेज-2 पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में चलते हुए सामने चल रहे ट्रक से जा टकराए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान सजोई गांव निवासी गोलू गुप्ता (25) के रूप में हुई है, जो अपने दोस्त सोनू मौर्य (25) के साथ मोटरसाइकिल से हरहुआ की ओर से अपने गांव लौट रहा था। 

वे खेवशीपुर गांव के सामने पहुंचे, उनकी बाइक तेज रफ्तार में सामने चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में गोलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ही गोलू की रिंग सेरेमनी हुई थी। परिवार पहले ही गम में था, क्योंकि करीब दो महीने पहले उसके पिता अशोक गुप्ता की कैंसर से मौत हो चुकी थी। गोलू दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। इस बाबत थानाध्यक्ष निकिता सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल युवक का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें