फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर के केबिन पर गिरी कोयला लदी ट्राली, दो बच्चों की मौत से मचा कोहराम

Tue, 06 Jul 2021 07:41 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

पिपरी के गाढ़ा बैरियर के समीप ट्रेलर की ट्राली का हिस्सा टूटकर ट्रेलर की केबिन पर गिर गया। केबिन में सवार दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे में उनके माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जनपद के पिपरी थाना क्षेत्र के गाढ़ा बैरियर के समीप सोमवार की रात ट्रेलर की ट्राली का हिस्सा टूटकर ट्रेलर की केबिन पर गिर गया जिससे केबिन में सवार दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे में उनके माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल हुए। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन


अनपरा थाना क्षेत्र के बेलवादह गांव निवासी विनोद (35) ट्रेलर चलाता है। सोमवार की रात बीना एनसीएल खदान ट्रेलर पर कोयला लादकर वह वाराणसी के लिए निकला था। रास्ते में घर से उसने अपनी पत्नी दुर्गा (30) और बच्चों करुणा (8) अर्जुन (7) को भी ट्रेलर में बैठा लिया। गाढ़ा बैरियर के समीप पहुंचते ही अचानक ट्रेलर के केबिन से जुड़े पीछे की बॉडी का हिस्सा टूट कर केबिन पर आ गया, जिससे उसमें बैठे दोनों मासूम बच्चों की दबकर मौत हो गई। वहीं पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

हादसे की सूचना पाकर पहुंची पिपरी पुलिस ने बच्चों के शव को कब्जे में ले लिया। घायल दंपती को इलाज के लिए नजदीकी हास्पिटल में भर्ती करा दिया है। पिपरी थाना प्रभारी अंजनी राय ने बताया कि ट्रिप टेलर की बॉडी का लॉक टूटकर आगे केबिन पर गिर गया, जिससे यह हादसा हुआ। घायल दंपती की स्थिति खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें