फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो किलोमीटर तक बस के साथ घसीटती रही बाइक

Tue, 02 Jan 2018 02:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
road accident
विज्ञापन
यूपी के सोनभद्र में नए साल के पहले ‌ही दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर रोडवेज बस की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद बाइक बस के साथ दो किलोमीटर तक घसीटती रही। इस दौरान कुछ लोगों ने बस को फूंकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन


उधर घटना से क्षुब्ध लोगों ने राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सदर एसडीएम विशाल यादव और एएसपी अरुण कुमार दीक्षित ने बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और युवक के घरवालों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

सुबह करीब साढ़े नौ बजे लोहरा गांव में राबर्ट्सगंज की तरफ से वाराणसी की ओर जा रही रोडवेज बस ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद चंदन (18) की मौत हो गई, जबकि खून से लथपथ सोनू (20) को ग्रामीणों ने आनन फानन में जिला अस्पताल भेजा। यहां से डॉक्टर ने सोनू को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। उधर हादसे के बाद बस को लेकर चालक भागने लगा।

बस में फंसकर बाइक घसीटती रही। कुछ युवकों ने बाइक से बस का पीछा करने के साथ सुकृत पुलिस को घटना से अवगत कराया। चौकी से पूर्व पुलिस ने बस रोक लिया। 
विज्ञापन

अफवाह ने बिगाड़ा माहौल

UP Police
बताया जाता है कि कुछ लोगों ने बस में आग लगाने की भी कोशिश की। मौके पर पहुंचे कोतवाल भारत भूषण तिवारी और सुकृत चौकी इंचार्ज राम प्रवेश कुशवाहा ने लोगों को खदेड़ा। यात्रियों से भरी बस को चौकी ले जाया गया।

उधर किसी ने लोहरा गांव में अफवाह फैला दी कि घटना की सूचना देने वाले युवकों को पुलिस ने बंद कर दिया है। इससे नाराज होकर लोगों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया और शव को ले जाने से रोक दिया।

एसडीम, एएसपी, सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बस को सीज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई और युवक व घायल के घरवालों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया। करीब घंटे भर बाद ग्रामीणों ने शव को ले जाने दिया। आवागमन ठप होने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारे लग गई।

जाम खुलवाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सीओ ने कहा कि मरने वाले के घरवालों की तहरीर पर केस दर्ज होगा। शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।

एएसपी अरुण कुमार दीक्षित का कहना है कि बस में आग लगाने और कार का शीशा तोड़ने वालों को चिन्हित कराया जा रहा है। कानून को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें