यूपी के बलिया में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यहां पर सोमवार की शाम को खड़े ट्रक में एक बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में दोनों की मौत हो गई।
जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गंगा पुर निवासी अवधेश पासवान (45) और चोबछपरा निवासी मनीष पासवान (25) मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। इस दौरान दया छपरा ढाला के पास खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया। लेकिन, वहां दोनों को मृत लाया घोषित कर दिया गया। ट्रक ड्राइवर ट्रक खड़ा कर खाना बना रहे थे।