फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊः मदरसे में छात्रा से रेप का आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपी फरार

Mon, 13 Aug 2018 09:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी में मऊ के घोसी कस्बे के मदरसा शमशुल ओलूम निस्वां में छात्रा से रेप मामले के मुख्य आरोपी मुहम्मद कासिम उर्फ बाबू भाई को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही पुलिस ने धमकी देने, साक्ष्य मिटाने के आरोप में प्रबंधक नासिर, शिक्षक महफूज, दाई बदरुन्निसा और प्रिंसिपल आशिया के विरुद्ध बलात्कार, पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सोमवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के साथ एसपी, एसडीएम, सीओ और कोतवाल ने मदरसे के हॉस्टल और रसोईघर का निरीक्षण किया पर चाबी नहीं मिलने के कारण पीड़िता के कमरे का मुआयना नहीं कर सके।

एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर और सीओ अनिल कुमार ने मीडिया को बताया कि कुशीनगर के पडरौना कोतवाली के एक गांव की किशोरी मदरसे के हॉस्टल में रह कर पढ़ती थी। मदरसा प्रबंधक के भाई द्वारा 4 अगस्त को रेप और इसको लेकर बवाल होने के बाद हॉस्टल बंद कर दिया गया। पीड़िता भी नौ अगस्त को अपने घर चली गई। उसके बताने पर मां उसे लेकर 12 अगस्त को कोतवाली पहुंची और तहरीर दी।
विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक प्रबंधक के भाई मुहम्मद कासिम उर्फ बाबू ने दाई बदरुन्निसा के जरिए छात्रा को रसोईघर में बुलाया और उसके साथ बलात्कार किया। धमकी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो दूसरे लोग भी उसके साथ गलत हरकत करेंगे।

छात्रा ने दूसरे दिन इसकी जानकारी साथ पढ़ रही बहन और मदरसे की प्रिंसिपल आशिया को भी दी। बाद में प्रिंसिपल ने प्रबंधक नासिर और शिक्षक महफूज के साथ पीड़िता को लालच देने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि अन्य आरोपी मदरसा बंद कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें