फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, मामा-भांजे की दर्दनाक मौत

Tue, 02 Oct 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी में बलिया रविवार की रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में मामा-भांजे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को वाराणसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन


जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के बनरही निवासी सुनील गोंड एवं उसका भाई गुड्डू गोंड अपने भांजे धमेंद्र गोंड के घर सरांक गए थे। शाम को कुछ और लोगों के साथ वे स्कार्पियो से बांसडीहरोड बाजार पहुंचे।

वापसी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलट गई। राहगीरों ने वाहन का शीशा तोड़ कर उसमें दबे युवकों को बाहर निकाला। सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों ने धर्मेंद्र गोंड (25) एवं सुनील गोंड (29) को मृत घोषित कर दिया। जबकि अजय गोंड की हालत बिगड़ने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं गुड्डू गोंड को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें